{"_id":"6109923f8ebc3e88b14f2fb7","slug":"landslides-in-sirmaur-nahan-news-sml379169345","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-वैज्ञानिकों की टीम लगाएगी भूस्खलन के कारणों का पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-वैज्ञानिकों की टीम लगाएगी भूस्खलन के कारणों का पता
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
सिरमौर फटाफट
पांवटा साहिब- शिलाई मार्ग पर बड़वास में हुए भूस्खलन की जांच करने पहुंचे चंढीगढ़ के भू-विज्ञानिक।
- फोटो : NAHAN
Link Copied
नाहन (सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई-हाटकोटी नेशनल हाईवे 707 पर बड़वास के समीप कालीढांक में हुए भूस्खलन के क्या कारण रहे। भूस्खलन रोकने के लिए यहां क्या कदम उठाए जा सकते हैं और सड़क मार्ग के लिए भू-भाग का कौन सा हिस्सा सही रहेगा। ऐसे तमाम सवालों का जवाब तलाशने के लिए भारतीय भू-वैज्ञानिकों की एक टीम सिरमौर पहुंच गई है। चंडीगढ़ से आई यह टीम दो दिनों तक बड़वास की पहाड़ियों का अध्ययन करेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पांवटा साहिब-शिलाई सड़क मार्ग पर एक पहाड़ी ढह गई थी। पहाड़ी गिरने से करीब 150 मीटर सड़क भी खाई में समा गई है। इस वजह से इस सड़क मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था भी की गई है। पहाड़ी धंसने के बाद उस क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से कौन सा भू-भाग सड़क के लिए उपयुक्त रहेगा। इसकी जांच के लिए टीम कार्य करेगी।
विज्ञापन
उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि यह टीम मंगलवार और बुधवार को भूस्खलन स्थल का अध्ययन करेगी और बुधवार दोपहर में उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाएगी। इस टीम में निदेशक इंजीनियरिंग भू-विज्ञान मनोज कुमार, भू-विज्ञानी पी. जगन और सहायक भू-विज्ञानी ए. पुनिया शामिल हैं। उपायुक्त ने लोगों से बरसात के मौसम में अपने घरों में रहने और गैर जरूरी यात्राएं स्थगित करने की अपील की है। उन्होंने यह भी अपील की है कि बरसात के इस मौसम में नदी-नालों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।