फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kusti in maanpur devda panchyat

Sirmour News: रोहित पानीपत के दांव के आगे नहीं टिके कृष्णा सोनीपत

Thu, 10 Sep 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
kusti in maanpur devda panchyat
मानपुर देवड़ा में मुख्यातिथि के साथ दंगल के विजेता व उपविजेता पहलवान। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन



मानपुर देवड़ा दंगल में फाइनल कुश्ती जीतकर रोहित ने कब्जाया खिताब, अखाड़े में गूंजती रहीं तालियां

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। मानपुर देवड़ा में सजे अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेंच ने खेलप्रेमियों में रोमांच भर दिया। शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में देशभर से पहुंचे पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में रोहित पानीपत ने कृष्णा सोनीपत को पटखनी देकर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल कुश्ती में दोनों पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। एक-दूसरे पर बढ़त बनाने के लिए दोनों ने कई दमदार दांव आजमाए। दर्शकों की निगाहें अखाड़े पर टिकी रहीं और हर दांव पर तालियों से पहलवानों का उत्साह बढ़ाया गया। आखिरकार रोहित पानीपत ने बेहतरीन तकनीक और दमखम का परिचय देते हुए मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।
विज्ञापन

दंगल के समापन पर मुख्यातिथि भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत चौधरी ने विजेता रोहित पानीपत सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने और ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पांवटा साहिब ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष रणवीर सिंह, ग्राम पंचायत जामनीवाला प्रधान पवन पटियाला, भाजयुमो मंडल पांवटा साहिब अध्यक्ष संयम गुप्ता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश सैनी सहित अन्य खेलप्रेमी मौजूद रहे।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed