{"_id":"663a3428d808b9f0410b4647","slug":"kumarhatti-sarahan-nahan-national-highway-907-road-problem-nahan-news-c-177-1-ssml1028-123842-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नेशनल हाईवे पर लवासा चौकी से कुमारहट्टी तक सफर हुआ खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नेशनल हाईवे पर लवासा चौकी से कुमारहट्टी तक सफर हुआ खतरनाक
विज्ञापन
कुमारहट्टी-सराहां-नाहन नेशनल हाइवे पर बजरी उखडऩे से पड़े गड्ढे। संवाद
सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढे, हादसों को लगातार मिल रहा है न्योता
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। कुमारहट्टी-सराहां-नाहन नेशनल हाईवे-907 पर लवासा के पास सफर करना खतरनाक है। लवासा चौकी से लेकर कुमारहट्टी तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। कई जगह तो भूस्खलन से नीचे आए बड़े-बड़े पत्थर भी सड़क पर पड़े हैं। इन पत्थरों को अभी तक हटाया नहीं गया है। इस मार्ग के आसपास पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और लोगों में इसे लेकर रोष है। उनका कहना है कि बार-बार मांग के बाद भी इस मार्ग की दशा सुधारने के लिए कुछ नहीं किया गया। सराहां पंचायत की प्रधान सुरती चौहान, नैनाटिक्कर पंचायत समिति की पूर्व सदस्य कविता शर्मा, बाग पशोग पंचायत की प्रधान राजेश्वरी शर्मा, बनाहां धिन्नी पंचायत के पूर्व प्रधान अशोक कुमार, राजेश शर्मा, आशीष कुमार, विनोद शर्मा, शुभम वर्मा और पंकज ठाकुर ने बताया कि कुमारहट्टी-सराहां-नाहन नेशनल हाईवे 907 लगातार हादसों को न्योता दे रहा है। विशेषकर इस नेशनल हाइवे पर लवासा चौकी से लेकर कुमारहट्टी का मार्ग गड्ढों से भरा पड़ा है। गड्ढों से वाहन को बचाने के चक्कर में वाहन चालक अक्सर गलत दिशा पकड़ लेते हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि खस्ताहाल मार्ग की टारिंग करके गड्ढों से निजात दिलाई जाए।
पैचवर्क का कार्य करवा दिया
नाहन से सराहां के बीच पैचवर्क का कार्य करवा दिया गया है। सराहां से कुमारहट्टी मार्ग पर बहुत जल्द पैचवर्क करवा दिया जाएगा।
-अभया चौहान, सहायक अभियंता एनएच सराहां