फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   khelkood in shiri kayari panchyat

Sirmour News: बावटा ने जीर को हराकर जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Sun, 25 Oct 2026 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
khelkood in shiri kayari panchyat
-अधिवक्ता श्याम सिंह चौहान ने विजेताओं को सम्मानित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत शीरी क्यारी में श्री जाहरवीर यूथ स्पोर्ट्स एंड क्लब की ओर से आयोजित 16वीं कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में 22 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद बावटा की टीम विजेता और जीर की टीम उपविजेता रही।
फाइनल एवं समापन समारोह में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्याम सिंह चौहान मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता टीम को अपनी ओर से 11 हजार रुपये की अतिरिक्त पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

श्याम सिंह चौहान ने कहा कि कबड्डी केवल खेल नहीं, बल्कि साहस, अनुशासन और टीम भावना का प्रतीक है। मैदान में खिलाड़ी साहस के साथ-साथ समझदारी और एकजुटता से खेलते हैं। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे से दूर रखने और आपसी भाईचारा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। इस मौके पर आयोजक मंडल के अध्यक्ष चतर सिंह और सचिव प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।--------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed