फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   khad shortage in sirmaur-farmers facing problem

सिरमौर में भी खत्म हुआ खाद का स्टॉक

Mon, 15 Nov 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
khad shortage in sirmaur-farmers facing problem
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन सहित हिमफेड के अन्य कई गोदामों में खाद (12:32:16) का स्टाक खत्म हो गया है। हालांकि, हिमफेड के अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही उन्हें स्टाक उपलब्ध होगा लेकिन खाद की आपूर्ति कब होगी और कितना वक्त लगेगा, अभी कहा नहीं जा सकता। प्रदेश में खाद को लेकर चल रही मारामारी के बीच पनपे संकट से सिरमौर भी अछूता नहीं है।
विज्ञापन

जनपद में हिमफेड के नौ गोदाम हैं, जहां कई केंद्रों में पिछले दो-तीन दिन से स्टाक नहीं है। कुछेक केंद्रों में स्टाक की उपलब्धता का भी दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टिंबी में अभी खाद के 32 बैग हैं। जबकि, जिला मुख्यालय नाहन, पांवटा साहिब और जमटा समेत कुछ केंद्रों में खाद का स्टाक खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

जिले में 300 मीट्रिक टन के करीब खाद की खपत होती है लेकिन गेहूं की बिजाई से पूर्व ऐन वक्त पर खाद खत्म होने से किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। कई किसान गोदामों के चक्कर भी काट रहे हैं लेकिन खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। कई जगह गेहूं की बिजाई का कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हिमफेड के जिला प्रभारी राजीव बख्शी ने बताया कि जल्द ही सिरमौर में खाद की आपूर्ति हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नाहन और पांवटा साहिब में खाद का स्टाक दो दिन पहले ही खत्म हुआ है। टिंबी गोदाम में अभी खाद उपलब्ध है। जमटा और धामला गोदाम में भी जल्द ही खाद की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed