{"_id":"66a25e88f833d042fc014869","slug":"kargil-victory-day-kargil-victory-day-nahan-news-c-177-1-ssml1028-128948-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: देवभूमि को वीरभूमि का गौरव दिलाने वाले जाबांज किए याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: देवभूमि को वीरभूमि का गौरव दिलाने वाले जाबांज किए याद
विज्ञापन
नाहन भाजपा ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले रण-बांकुरों को किया नमन
कारगिल विजय दिवस पर निकाली मशाल यात्रा, शहीदों के परिजन किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन भाजपा ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर नाहन के हिंदू आश्रम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें कारगिल युद्ध समेत दूसरे युद्धों में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले 13 वीर जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि अध्यक्षता जिला प्रधान विनय गुप्ता ने की। मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर और जिला प्रवक्ता राकेश गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में रामपुर माजरी के शहीद कुलविंद्र सिंह, कोलर के वीरेंद्र सिंह, राधा कृष्ण, प्रीतम सिंह, टीब के नरेश थापा, माजरा के राजेश वर्मा, देवका के हुकमी राम, जंगला भूड़ के बारूराम, कौलावालाभूड़ के नरेंद्र कुमार, कोटला शकारडी के मदन स्वरूप, कंडईवाला के जंगबीर सिंह, आमवाला के कमलेश कुमार व सतिवाला के सूरजाराम के परिजनों को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह में जो परिजन नहीं आ पाए उनका सम्मान घर भिजवाने की भी व्यवस्था की गई।
इसके बाद शहर में मशाल यात्रा निकाली गई, जो हिंदू आश्रम से शुरू होकर शहीद स्मारक पर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व हिंदू आश्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डाॅ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में शहीदों की याद में मशाल यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस अदम्य साहस के साथ इन जांबाजों ने कारगिल की चोटियों पर अपना सवोच्च बलिदान दिया है, उन सभी वीरों की याद में पूरा देश व हिमाचल प्रदेश उनको श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है।