फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kambad yatra in sirmaur police on alert

Sirmour News: कांवड़ यात्रा कल से<bha>;</bha> सिरमौर पुलिस अलर्ट, हाईवे से संवेदनशील स्थलों तक कड़ा सुरक्षा घेरा

Tue, 28 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
kambad yatra in sirmaur police on alert
-गोबिंदघाट, बहराल बैरियर और नए यमुना पुल समेत प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात
विज्ञापन

-लंगर संचालकों और श्रद्धालुओं के लिए जारी की एडवाइजरी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला पुलिस 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। यात्रा के दौरान हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार जाने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, जबकि दिन-रात गश्त और बैरियरों पर सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।
जिला पुलिस के अनुसार गोबिंदघाट, बहराल बैरियर, साहिबजादा बाबा अजीत सिंह चौक (भूपपुर), नए यमुना पुल सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-07 सहित प्रमुख मार्गों पर यातायात की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने लंगर और विश्राम शिविर संचालकों से अपील की है कि शिविर सड़क से सुरक्षित दूरी पर और सड़क की बाईं ओर ही स्थापित किए जाएं, ताकि यातायात बाधित न हो। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर स्थित मीट विक्रेताओं से भी यात्रा अवधि के दौरान दुकान के बाहर मीट प्रदर्शित नहीं करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने, पैदल यात्रा के दौरान सड़क की बाईं ओर चलने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाना अथवा जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की गई है।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के साथ भी लगातार समन्वय बनाए रखा जाएगा, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

नेगी ने श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाना अथवा जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है और सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं मंगलमय कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed