फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kamal bhardwaj elected nsui district vice president

Sirmour News: 19 वर्ष के कमल भारद्वाज बने एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष

Sat, 31 Oct 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
kamal bhardwaj elected nsui district vice president
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के साथ एनएसयूआई के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष।
सचित्र--
विज्ञापन

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के टिटियाना गांव और कफोटा कॉलेज से ताल्लुक रखते हैं कमल भारद्वाज
छात्र हितों की आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कफोटा/रोनहाट(सिरमौर)। छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने 19 वर्षीय कमल भारद्वाज को जिला सिरमौर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इतनी कम उम्र में संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना कमल भारद्वाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
कमल भारद्वाज, शिलाई विधानसभा क्षेत्र के टिटियाना गांव के निवासी हैं और कफोटा कॉलेज के विद्यार्थी हैं। छात्र जीवन से जुड़े कमल भारद्वाज को जिला स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी सौंपे जाने को युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति के बाद उनसे जिले के विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और छात्र हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कमल भारद्वाज ने अपनी नियुक्ति पर प्रेस के माध्यम से उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार, नाहन के विधायक अजय सोलंकी सहित जिला सिरमौर की समस्त छात्र शक्ति का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमल भारद्वाज ने कहा कि जिला सिरमौर एनएसयूआई के उपाध्यक्ष के रूप में वह समस्त छात्र शक्ति की आवाज को पूरी मजबूती के साथ बुलंद करेंगे। विद्यार्थियों के हितों, उनकी समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देते हुए संगठन के माध्यम से उनकी आवाज संबंधित मंचों तक पहुंचाना उनकी प्रतिबद्धता रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए छात्र हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।----------

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के साथ एनएसयूआई के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के साथ एनएसयूआई के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed