{"_id":"69eb6aa9b0bcff27a80f67f0","slug":"kal-shakti-department-press-varat-nahan-news-c-177-1-nhn1001-177148-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पानी की बर्बादी हुई या ओवरफ्लो मिला टैंक तो कटेगा पानी का कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पानी की बर्बादी हुई या ओवरफ्लो मिला टैंक तो कटेगा पानी का कनेक्शन
विज्ञापन
नाहन में पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन। संवाद
-सिरमौर जिले में गर्मियों में पेयजल टैंकों के क्लोरिनेशन समेत बर्बादी रोकने के लिए विभाग अलर्ट
-लोगों की समस्याओं का 48 घंटे के भीतर समाधान करने को लेकर विशेष टीम और शिकायत निवारण केंद्र स्थापित
-पेयजल योजनाओं के घटते जलस्तर पर भी विभाग की निगरानी
-नाहन में पत्रकारवार्ता में जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले में अब पेयजल से संबंधित लोगों की समस्याओं का 48 घंटे के भीतर समाधान होगा। इसको लेकर जलशक्ति विभाग ने विशेष टीम और शिकायत निवारण केंद्र स्थापित कर दिया है। यह जानकारी नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन ने दी।
उन्होंने कहा कि जिले में लगातार गर्मी बढ़ रही है और ऐसे में आए दिन जलस्तर गिर रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो इसको लेकर विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के सभी स्थानों पर पेयजल टैंकों की क्लोरिनेशन करने और पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। स्टोरेज टैंकों के क्लोरिनेशन को लेकर भी शेड्यूल जारी किया गया है ताकि बीमारियों से बचाव हो। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों या पूर्व में रहे प्रतिनिधियों को मौके पर मौजूद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
महाजन ने कहा कि गर्मियों के मौसम में पानी में कमी आती है। ऐसे में लोगों को भी पानी की बर्बादी से बचना चाहिए। लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए काफी मेहनत और पैसा खर्च होता है। पानी की बर्बादी करने से इस सबकी बर्बादी भी होती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई उपभोक्ता पानी की बर्बादी करते हुए पाया जाता है या फिर पानी का टैंक ओवरफ्लो मिलता है तो विभाग कार्रवाई करेगा। अधिकारियों व टीम को ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पानी की हर बूंद की कीमत समझें।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि लोगों की समस्याओं का 48 घंटे के भीतर समाधान करने को लेकर भी विशेष टीम और शिकायत निवारण केंद्र स्थापित किया गया है। हर अनुभाग में एक-एक नोड़ल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपभोक्ता उन्हें सीधे शिकायत कर सकते हैं, ताकि लोगों को किसी भी तरह से समस्याओं का सामना न करना पड़े।
संवाद