फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jungal burnt in lanapalar sirmaur

लानापालर पंचायत के डूंगी के जंगल में लगी आग

Tue, 27 Apr 2021 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
jungal burnt in lanapalar sirmaur
संगड़ाह/ ददाहू (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह की ग्राम पंचायत लाना पालर के ग्राम डूंगी के जंगल में मंगलवार दोपहर को आग लग गई जो देखते ही देखते कई बीघा जंगल में फैल गई। इस दौरान आग ने जंगल और घासनियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग ने लाखों की वन संपदा और पशु चारे को जलाकर रख कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों शादियों के सीजन के चलते लोग शादी समारोह में मशगूल हैं जिस कारण समय पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। यदि आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो आग जल्द ही कड़ियाना, लुधियाना के अलावा संगड़ाह के जंगल को भी अपनी चपेट में ले लेगी जिस कारण सैकड़ों बीघा जमीन में उगे बान, बुरास, चीड़ और अन्य प्रजातियों के पौधे नष्ट हो जाएंगे। जबकि ग्रामीणों की ओर से आग लगने की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई गई।
विज्ञापन

उधर, ददाहू में स्थानीय मियां का नाला परिसर के समीप मंगलवार देर शाम को जामुन के हरे पेड़ में अचानक आग लग गई। पेड़ में आग भड़कती देखकर दुकानदारों ने आनन फानन में पानी की बाल्टियों से आग को बुझाया जिससे बड़ी क्षति होने से टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed