{"_id":"6adca3b6c58a4c6d4300d435","slug":"jagrukta-rally-in-nahan-on-world-polio-day-nahan-news-c-177-1-nhn1001-192414-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विश्व पोलियो दिवस पर नाहन में निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विश्व पोलियो दिवस पर नाहन में निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
नाहन में पोलियो को लेकर जागरूकता अभियान में भाग लेते सिरमौर हिल्स के पदाधिकारी व छात्र। संवाद
-सिरमौर हिल्स के सदस्यों और आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दिया पोलियो मुक्त समाज का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विश्व पोलियो दिवस को लेकर रोटरी नाहन-सिरमौर हिल्स ने शहर में दोपहिया वाहन रैली निकालकर लोगों को पोलियो उन्मूलन और बच्चों के नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। वाहनों पर जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां और बैनर लगाकर लोगों को पोलियो से बचाव का संदेश दिया गया।
रैली का शुभारंभ अग्निशमन केंद्र के समीप स्थित एनएचएस फार्मेसी से हुआ। इसके बाद रैली मॉल रोड, गुन्नूघाट, बस स्टैंड और गोबिंदगढ़ मॉल सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस एनएचएस फार्मेसी पहुंचकर संपन्न हुई। अभियान में रोटरी सदस्यों के साथ आर्मी पब्लिक स्कूल नाहन के इंटरैक्ट क्लब के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
रोटरी नाहन-सिरमौर हिल्स की अध्यक्ष प्रगति सबलोक और सचिव विकास रतन ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल तीन दशक से अधिक समय से विश्व को पोलियो मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों का समय पर टीकाकरण और लोगों में जागरूकता इस बीमारी के उन्मूलन के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
क्लब ने अभियान में सहयोग के लिए आर्मी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका सारिका का आभार जताया। रैली में परियोजना अध्यक्ष ओम वीर सिंह, अमित अत्री, डॉ. सीएल शर्मा, डॉ. एसके सबलोक और राकेश थापा सहित रोटरी नाहन-सिरमौर हिल्स के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।-- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विश्व पोलियो दिवस को लेकर रोटरी नाहन-सिरमौर हिल्स ने शहर में दोपहिया वाहन रैली निकालकर लोगों को पोलियो उन्मूलन और बच्चों के नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। वाहनों पर जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां और बैनर लगाकर लोगों को पोलियो से बचाव का संदेश दिया गया।
रैली का शुभारंभ अग्निशमन केंद्र के समीप स्थित एनएचएस फार्मेसी से हुआ। इसके बाद रैली मॉल रोड, गुन्नूघाट, बस स्टैंड और गोबिंदगढ़ मॉल सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस एनएचएस फार्मेसी पहुंचकर संपन्न हुई। अभियान में रोटरी सदस्यों के साथ आर्मी पब्लिक स्कूल नाहन के इंटरैक्ट क्लब के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
रोटरी नाहन-सिरमौर हिल्स की अध्यक्ष प्रगति सबलोक और सचिव विकास रतन ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल तीन दशक से अधिक समय से विश्व को पोलियो मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों का समय पर टीकाकरण और लोगों में जागरूकता इस बीमारी के उन्मूलन के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
क्लब ने अभियान में सहयोग के लिए आर्मी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका सारिका का आभार जताया। रैली में परियोजना अध्यक्ष ओम वीर सिंह, अमित अत्री, डॉ. सीएल शर्मा, डॉ. एसके सबलोक और राकेश थापा सहित रोटरी नाहन-सिरमौर हिल्स के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।