{"_id":"664209b701b5ce490d03cfc8","slug":"jagrukta-camp-organised-in-devinagar-school-nahan-news-c-177-1-nhn1001-124267-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बच्चों को स्वयं को सुरक्षित रखने के तरीकों बारे किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बच्चों को स्वयं को सुरक्षित रखने के तरीकों बारे किया गया जागरूक
विज्ञापन
- महिला वन स्टाप सेंटर द्वारा देवीनगर पाठशाला में जागरूकता शिविर :संवाद
बच्चों को स्वयं को सुरक्षित रखने के तरीकों बारे किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। महिला वन स्टाॅप सेंटर सिरमौर की ओर से राजकीय प्राथमिक पाठशाला देवीनगर में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान वन स्टॉप सेंटर के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई और बताया गया कि हिंसा से जूझ रही महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर में अल्पकालिक आश्रय, मनोसामाजिक परामर्श, विधिक परामर्श, पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधा और विधिक सहायता इत्यादि आवश्यकतानुसार उपलब्ध करवाई जाती है ताकि वे लाभान्वित हो सके। काउंसलर रविता चौहान की ओर से महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी गई।
कहा गया कि हिंसा से प्रभावित महिलाएं और बालिकाएं आपातकालीन व गैर-आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता के लिए दिए गए नंबरों पर कॉल कर सकती है व उनकी सुरक्षा एवं सम्मान को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा दी गई जानकारी को पूर्ण तरीके से गोपनीय रखा जाता है। रविता चौहान की ओर से बच्चों को स्वयं को सुरक्षित रखने के तरीके, समानता के अधिकार, न कहने की आदत, अपनी बात कहने की आदत व बाल यौन शोषण के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया। शिविर के दौरान स्थानीय विद्यालय के मुख्य अध्यापक मोहर सिंह, संगीता शर्मा, हिमानी राणा, कविता चौधरी व विद्यालय के दर्जनों बच्चे मौजूद रहे।