फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   inspection of school

Sirmour News: उपनिदेशक ने बर्मा पापड़ी स्कूल का किया निरीक्षण

Thu, 14 May 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
inspection of school
कक्षाओं में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का किया मूल्यांकन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बर्मा पापड़ी का शुक्रवार को उपनिदेशक, गुणवत्ता सीमा धीमान ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशासनिक कार्यों और विद्यार्थियों की उपस्थिति का अवलोकन किया।
उपनिदेशक ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का मूल्यांकन किया तथा अध्यापकों से शिक्षण पद्धतियों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने विद्यालय के अभिलेखों जैसे उपस्थिति रजिस्टर, मिड-डे मील (एमडीएम) व्यवस्था एवं अन्य शैक्षणिक रिकॉर्ड का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की सराहना करते हुए अध्यापकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों को अनुशासन एवं नियमितता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य शालू परमार ने उपनिदेशक का स्वागत किया तथा विद्यालय की उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक ने विद्यालय के समग्र कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि भविष्य में विद्यालय और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed