{"_id":"65157a74f239bd20e108f0a4","slug":"information-given-about-higher-education-and-employment-in-chemistry-nahan-news-c-177-1-ssml1027-9322-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रसायन विज्ञान मेंं उच्च शिक्षा और रोजगार की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रसायन विज्ञान मेंं उच्च शिक्षा और रोजगार की दी जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में रसायन विज्ञान विभाग, कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल ने संयुक्त रूप से ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव शुक्ला ने की।
महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर कृष्णा शर्मा ने विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान विषय में उच्च शिक्षा और रोजगार के बारे में जानकारी दी।विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि डॉ. विभव शुक्ला और मुख्या वक्ता का स्वागत किया। डॉक्टर विभव शुक्ला ने रसायन विज्ञान विभाग के द्वारा विद्यार्थियों के अच्छे भविष्य और उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा और आज के युग में ऑनलाइन सत्र से लाभान्वित होने को समय की मांग बताया। मुख्य वक्ता डॉ. कृष्णा शर्मा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान विषय में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की डिग्री लेने के बाद प्राप्त होने वाले रोजगार की जानकारी दी। उन्होंने एमएससी की प्रथम सत्र की पढ़ाई, विदेशी और भारतीय लेखकों की किताबें पढ़ने की अपील की। सत्र के अंत में डॉ. पूजा भाटी असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान विभाग, कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल से जुड़े अध्यापकों प्रो. डॉक्टर ध्यान सिंह तोमर, प्रो. दीपा चौहान और डॉ. जाहिद अली का विशेष आभार प्रकट किया।