फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   industry burnt in kalaambh

Sirmour News: कालाअंब के एक उद्योग में आग से लाखों का नुकसान

Fri, 06 Oct 2023 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
industry burnt in kalaambh
कालाअंब के एक उद्योग में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट मानी जा रही वजह, मची रही अफरा-तफरी

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के विरगो कोल्ड रोलिंग नामक उद्योग में अचानक आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। इस दौरान कंपनी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।

जानकारी के अनुसार उद्योग में एल्युमीनियम कोल्ड रोलिंग की जाती है। घटना देर शाम 6:00 बजे हुई। घटना की सूचना कालाअंब स्थित दमकल विभाग की चौकी को दी गई। इसके तुरंत बाद दमकल चौकी से फायर टेंडर को घटना स्थल की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन


कालाअंब के प्रभारी रमेश पुंडीर ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्ट्या आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त उद्योग की एल्युमीनियम कोल्ड रोलिंग मशीन का एक पार्ट बिल्कुल जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। जबकि एक करोड़ की संपत्ति को बचा लिया गया है। इस आगजनी में कोई जानमाल का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed