फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in sirmaur district school reopen for first to eight class

बंद कमरों में आज गूंजेगी बच्चों की आवाजें

Wed, 16 Feb 2022 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
in sirmaur district school reopen for first to eight  class
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के 1232 प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के कमरों में वीरवार को बच्चों की आवाजें गूंजेंगी। काफी समय बाद इन स्कूलों में फिर रौनक लौटेंगी। 17 फरवरी से जिला सिरमौर में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चे स्कूल पहुंचेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशानुसार स्कूल प्रबंधन ने स्कूलों में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कक्षा कमरों को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया है। वहीं बच्चों के बैठने के लिए कोविड प्रोटोकॉल के तहत व्यवस्था की गई है। स्कूल प्रांगण के साथ भवनों को साफ कर डेस्क व अन्य पढ़ाई के लिए प्रयोग में आने वाले सामान को साफ किया गया।
विज्ञापन

स्कूलों में मिड-डे मील पर पाबंदी रहेगी। वहीं सामाजिक दूरी का पालन व बिना मास्क के बच्चों को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बता दें कि जिला सिरमौर में विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक लगभग 58,635 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें पहली से पांचवीं कक्षा तक 35,978 और छठी से आठवीं कक्षा तक के 22,657 बच्चे शामिल हैं। वीरवार से लंबे समय बाद ये बच्चे स्कूल पहुंचेंगे। शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक कर्मचंद ने बताया कि वीरवार से सिरमौर जिला में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चे स्कूल आएंगे। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से स्कूल प्रमुखों को कोविड नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है। इसके अलावा उचित दूरी, हैंडवाश और बिना मास्क के किसी भी बच्चे को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

--
परिजनों ने की शैक्षणिक सामान की खरीदारी
17 फरवरी से स्कूल खुलने के चलते बच्चों के परिजनों ने शैक्षणिक सामान को लेकर खरीदारी की। बुधवार को जिला मुख्यालय नाहन की स्टेशनरी की दुकानों में अभिभावकों ने नोटबुक, पैन, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदी। इसके अलावा कई बच्चों व उनके अभिभावकों ने स्कूल बैग, शूज व अन्य सामान की भी खरीदारी की।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed