फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in sirmaur district 5710 animals found effected with lumpi skin diseases -said dc ramkumar gautam

लंपी रोग ग्रसित पशुओं का प्राथमिकता के आधार पर हो टीकाकरण

Mon, 29 Aug 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
in sirmaur district 5710 animals found effected with lumpi skin diseases -said dc ramkumar gautam
लंपी रोग की रोकथाम को लेकर नाहन में हुई बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन(सिरमौर)। उपायुक्त रामकुमार गौतम ने पशुपालन विभाग को लंपी त्वचा रोग के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने और ग्रसित पशुओं का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त सोमवार को पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि सिरमौर में करीब 4.5 लाख पशु हैं। अभी तक 5,710 पशुओं में लंपी त्वचा रोग पाया गया है। इनमें से 2,900 पशु इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,635 अभी इस रोग की चपेट में हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नैना टिक्कर-स्वांजी, टिक्कर, नारग, नौहरा, घलुत, कोटला पंजोला, दाड़ो, थलेरी बेर, काला अंब-नागल सुकेती, सैनवाला, मोगीनंद, देवनी, बिक्रमबाग, कटोला, त्रिलोकपुर, कौलांवालाभूड़, सुरला, कंडइवाला, अरंडवाला, तालों, जंगलाभूड़, पालियों, बर्मापापड़ी, भाल्टा मछेर, पराडा, बनकला-भेड़ों, मातर, कोलर, माजरा-जगतपुर, पुरुवाला, मिस्सरवाला और जोहड़ों में इस रोग के मामले पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने लोगों से आह्वान किया कि वह दूसरे राज्यों से पशुओं की खरीद न करें और अपने पशुओं को चराने के लिए इधर-उधर न ले जाएं। उपनिदेशक पशुपालन डॉ. नीरू शबनम ने बैठक में विभाग की ओर से इस रोग की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, उपमंडल दंडाधिकारी नाहन रजनेश कुमार, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, तहसीलदार नाहन माया राम शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed