फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in housing board colony ponta theif stolen 4 lakhs from professor house

प्रोफेसर के घर में सेंधमारी कर उड़ाए चार लाख के गहने

Mon, 24 Jan 2022 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
in housing board colony ponta  theif  stolen 4 lakhs  from  professor house
in housing board colony ponta theif stolen 4 lakhs from professor house
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आईआईएम के प्रोफेसर के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चार लाख रुपये के गहने और अन्य सामान पर हाथ साफ किया है। पुरुवाला पुलिस ने प्रोफेसर की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पुडूचेरी (पांडिचेरी) के रहने वाले एम पचयप्पन पांवटा साहिब स्थित आईआईएम में बतौर प्रोफेसर तैनात हैं और पांवटा साहिब की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

प्रोफेसर एम पचयप्पन अपने परिवार के साथ हरिपुरधार घूमने गए हुए थे। शनिवार शाम को जब वह वापस अपने कमरे में आये तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। भीतर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी। सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलमारी के अंदर से करीब चार लाख के गहने और बैंक पासबुक समेत कई कागजात गायब थे। इसकी शिकायत पुरुवाला पुलिस थाने में दर्ज करवाई। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामलेे की पुष्टि की हैं। डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed