फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   illegale 25 nug of wood recover from jeep in rajgargh sirmaur

अवैध लकड़ी से भरी जीप में बरामद किए 25 नग

Sat, 26 Mar 2022 12:24 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
illegale 25 nug of wood recover  from jeep in rajgargh sirmaur
राजगढ़ के हाब्बन- थनोह बनालीधार स्थान पर पकड़ी लकड़ी से भरी पिकअप। - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। वन विभाग ने लकड़ी से भरी पिकअप में 25 नग बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में वन विभाग ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्राधिकारी हाब्बन जय सिंह की शिकायत पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। इसमें कहा गया कि वन विभाग के कर्मियों का दल हाब्बन-थनोह बनालीधार सड़क पर तैनात था। इसी बीच बनालीधार की तरफ से एक पिकअप (एचपी16-8212) में कायल की लकड़ियों की 25 गैलियां लदी हुईं थीं।
विज्ञापन

जब पिकअप को रोका गया तो चालक अनिल ने बताया कि उसने लकड़ी अपनी निजी भूमि व शामलात भूमि से लाई है। इसके बाद टीम ने अनिल शर्मा की ओर से दिखाए गए पेड़ों के तनों का निरीक्षण किया। पता चला कि अनिल ने कायल के हरे पेड़ काटे थे, जिसकी लकड़ी मौके पर ही थी लेकिन शामलात भूमि के साथ लगती वन विभाग की भूमि की गश्त करने पर मौके पर सरकारी जंगल आरक्षित वन दौल में कायल के 4 सूखे पेड़ कटे पाऐ गए, जिनका आयतन 1.6990 घन मीटर बनता था। खडे़ पेड़ कायल की कीमत 1,23,635 रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

थनोह निवासी अनिल शर्मा ने स्वीकार किया कि उन्होंने चार सूखे पेड़ कायल सरकारी जंगल से काटे हैं। मौके पर पिकअप में कुल 25 नग कायल के बरामद हुए, जिसका आयतन 1.6319 घन मीटर बनता है और उसकी कीमत 1,18,751 रुपये बनता है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed