{"_id":"615859f68ebc3e0de90f760e","slug":"if-a-daughter-is-born-in-the-house-of-a-laborer-you-will-get-51-thousand-nahan-news-sml385869811","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर के घर बेटी जन्मी तो मिलेंगे 51 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर के घर बेटी जन्मी तो मिलेंगे 51 हजार
विज्ञापन
पुरुवाला (सिरमौर)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष और निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश बबली ने कहा है कि बोर्ड में पंजीकृत मजदूर को बेटी के जन्म पर 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। मजदूर के बच्चे को आठवीं से जमा दो कक्षा तक की पढ़ाई के लिए 12 हजार, स्नातक के लिए 36 और स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए 60 हजार रुपये की सहायता राशि मिलती है।
डॉ. राकेश शनिवार को पांवटा साहिब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि से सालाना छह हजार रुपये किसानों के खाते में डाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर किसान मोर्चा ने यमुनाघाट में सफाई अभियान चलाया।
इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश बबली, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान, प्रदेश सचिव सुनील ठाकुर व प्रदीप चौहान, जिला अध्यक्ष साधुराम चौहान, जिला महामंत्री अविनाश सैनी और चंद्रमोहन ठाकुर, जिला सचिव मोहन सिंह सोहता, पांवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिला भाजयुमों अध्यक्ष पवन चौधरी और मनमोहन उपस्थित रहे।