{"_id":"575efcfc4f1c1b7d3f11c70d","slug":"hrtc-employes-strike-for-demanded","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर एचआरटीसी कर्मियों की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर एचआरटीसी कर्मियों की नारेबाजी
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एचआरटीसी कर्मियों ने बस स्टैंड नाहन में सोमवार को सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले एचआरटीसी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की एक बैठक हुई। बैठक में मांगें न मानने पर सरकार के खिलाफ भारी रोष जताया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला।
कर्मचारियों ने परिवहन निगम को रोडवेज का दर्जा देने, पेंशनरों को समय पर पेंशन का भुगतान करने, कर्मचारियों के वेतन व भत्ते समेत अन्य देय राशि का एकमुश्त भुगतान करने की दोबारा मांग उठाई।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह ठाकुर व प्रधान कन्हैयालाल ने कहा कि निगम के कर्मचारियों की 12 सुत्रीय मांगों को लेकर 26 मई को शिमला में धरना व प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान भी परिवहन मंत्री जीएस बाली व प्रबंधन ने उनकी मांगों को उचित नहीं समझा। लिहाजा उन्हें प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी तब तक प्रदर्शन करते रहेंगे, जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष मदन सिंह शर्मा, महासचिव सुप्पाराम ठाकुर व कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह के अलावा दो दर्जन से अधिक कर्मचारी उपस्थित थे।