फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hrtc buses using private pumps petrol and disel in nahan sirmaur

निजी पेट्रोल पंपों के सहारे नाहन डिपो की सरकारी बसें

Wed, 15 Jun 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
hrtc buses using private pumps petrol and disel in nahan sirmaur
नाहन के बवेजा पेट्रोल पंप पर सरकारी बस में डीजल भरता एक कर्मी। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के नाहन डिपो में तीन दिन से निजी पेट्रोल पंपों के सहारे तेल की आपूर्ति की जा रही है। 12 जून से निजी पंपों से ही तेल की व्यवस्था की जा रही है। दरअसल, मुख्य अड्डे पर स्थापित आईओसी के पंप से निगम प्रबंधन ने तेल लेना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से तेल पर मिलने वाली सब्सिडी पहले ही खत्म की जा चुकी है। वहीं, कंपनी की ओर से बल्क कस्टमर घोषित किए जाने के बाद पंप से तेल की आपूर्ति काफी महंगी पड़ रहा थी। निगम प्रबंधन की ओर से अड्डा परिसर में स्थापित पंप से हाथ खींचने के बाद पिछले कुछ दिन से निजी पंपों से ही तेल की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

नाहन शहर में तीन पेट्रोल पंप चल रहे हैं। निगम ने पहले झमीरिया स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप से तेल की आपूर्ति की लेकिन पंप पर तेल की कमी के बीच निगम ने सहोत्रा फीलिंग स्टेशन के एचपीसीएल पंप से भी तेल खरीदा। यहां भी तेल की कमी के चलते अब निगम बवेजा इंडियन आयल पंप से तेल की आपूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो यहां तेल 1.20 पैसे से 1.60 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से सस्ता मिल रहा है। वहीं, निगम ने भी अब बसों की तेल टैंक फुल करने की बजाय राशनिंग शुरू कर दी है। बता दें कि नाहन डिपो में 122 बसें हैं जो जिले और बाहर के 159 रूटों पर सेवाएं दे रही हैं।

क्षेत्रीय प्रबंधन संजीव बिष्ठ ने बताया कि निजी पंपों से तेल की आपूर्ति की जा रही है, जो बस अड्डे पर स्थापित पंप से तेल खरीद के मुकाबले सस्ती पड़ रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल निजी पंपों से ही तेल की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed