फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   himurja solar lights in sirmaur

सोलर लाइटों से जगमग होंगे गांव, लगाई जा रही 2571 लाइटें

Sat, 10 Jul 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
himurja solar lights in sirmaur
नाहन (सिरमौर)। ऊर्जा के स्वच्छ एवं सर्वोत्तम विकल्प के रूप में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हिम ऊर्जा लगातार प्रयासरत है। विभाग ने वित्त वर्ष 2020-21 में सिरमौर में करीब 4 करोड़ 35 लाख रुपये के सौर ऊर्जा आधारित उपकरण लोगों को उपलब्ध करवाए गए हैं। वर्तमान वित्त वर्ष में 6500 स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव हिम ऊर्जा निदेशालय को भेजा गया है जिसे निदेशालय के माध्यम से भारत सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा ओम प्रकाश ने बताया कि जिला में 4,34,92,025 रुपये की मूल्य की 2571 सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला में राष्ट्रीय सोलर मिशन के अंतर्गत दो प्रकार की 1800 सोलर लाइटें अनुदान पर प्रदान की जा रही हैं। मिशन के अंतर्गत लाभार्थियों को 17300 रुपये प्रति लाइट के हिसाब से 1600 लाइटें और दूसरी प्रकार की 200 लाइटें 23,350 रुपये की लागत से 90 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाई गई हैं।
विज्ञापन

इस मिशन में विभाग ने 3,23,50,000 रुपये खर्च किए हैं। इस मिशन के तहत लोगों के घरद्वार पर सोलर लाइट स्थापित की जाती है, जिसमें उन्हें सरकार की ओर से 90 प्रतिशत अनुदान भी प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी ने बताया कि 14वें वित्त आयोग में 1,3,21,000 रुपये की लागत से 715 लाइटें (14435 प्रति लाइट) के हिसाब से पंचायतों को उपलब्ध करवाई गई हैं। इस राशि का भुगतान पंचायतों ने किया है। इसी प्रकार अनुसूचित जाति उप योजना के तहत अनुसूचित जाति बहुल पंचायतों को 8 लाख 21 हजार रुपये की लागत से 56 सोलर लाइटें 100 प्रतिशत अनुदान पर वितरित की जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि ऑफ ग्रिड योजना के तहत नाहन न्यायालय परिसर में 12 लाख रुपये की लागत से 10 किलोवाट का एक सोलर प्लांट न्यायालय की ओर से दी गई राशि से स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग ने लोगों को जिला में 32 सोलर कुकर 3255 रुपये प्रति कुकर के हिसाब से और दो डिश टाइप सोलर कुकर 7122 रुपये प्रति कुकर के हिसाब से लोगों को प्रदान किए जा चुके हैं ताकि लोगों के घरों में ईंधन की बचत हो सके। इसके अतिरिक्त सोलर थर्मल योजना के अंतर्गत जिला में 26775 रुपये प्रति गीजर के हिसाब से 200 लीटर क्षमता के 3 सोलर गीजर 30 प्रतिशत अनुदान पर प्रदान किए गए हैं जिसमें प्रत्येक लाभार्थी को 7650 रुपये का अनुदान प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed