फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   him public school sataun function

Sirmour News: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने तजेंद्र ठाकुर समेत तीन पूर्व छात्र किए सम्मानित

Sat, 27 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
him public school sataun function
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनें तजेंद्र ठाकुर समेत हिम पब्लिक स्कूल सतौन के सम्मानित किए गए तीन
प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा ने तीनों होनहारों को स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित
विज्ञापन

हिम पब्लिक हाई स्कूल सतौन ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता साबित की
संवाद न्यूज़ एजेंसी
पांवटा साहिब/सतौन(सिरमौर)। हिम पब्लिक हाई स्कूल सतौन ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता साबित की है। स्कूल के तीन होनहार पूर्व छात्रों ने अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता के झंडे गाड़कर न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

स्कूल के पूर्व छात्र तजेंद्र ठाकुर संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित सीडीएस की ट्रेनिंग पूरी कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। देश सेवा का जज्बा बचपन से रखने वाले तजेंद्र की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। वहीं दूसरे पूर्व छात्र आयुष शर्मा का पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। आयुष अब कानून व्यवस्था बनाए रखने और समाज सेवा की जिम्मेदारी निभाएंगे। तीसरे होनहार अजय प्रताप सिंह ने कॉर्पोरेट जगत में सफलता हासिल की है। अजय का चयन देश की प्रतिष्ठित रिलायंस कंपनी में एग्जीक्यूटिव सिक्योरिटी इंचार्ज के पद पर हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को तीनों पूर्व छात्र जब अपने स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रबंधन, स्टाफ, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और तालियों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे स्कूल परिसर में उत्सव का माहौल रहा। सतौन के ग्रामीण भी अपने इन होनहारों को देखने और बधाई देने के लिए स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में स्कूल के निदेशक एवं प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा ने तीनों के जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी वर्तमान छात्रों के सामने रखी। उन्होंने कहा तजेंद्र, आयुष और अजय हमारे स्कूल के रोल मॉडल हैं। इन्होंने साबित कर दिया है कि स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि बच्चों में जीवन में आगे बढ़ने का हौसला और संस्कार भी भरता है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे वर्तमान छात्र भी इनसे प्रेरणा लेकर भविष्य में क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे।

तीनों युवाओं की इस उपलब्धि पर सतौन क्षेत्र के लोगों में गर्व और खुशी का माहौल है। वरिष्ठ नागरिक परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र रोहिला, केएस गतवाल, मदन तोमर आदि का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल से पढ़कर निकले इन बच्चों ने साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed