फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   high school giri dont close

Sirmour News: शहीद कुलविंद्र सिंह स्कूल बंद होने पर ग्रामीणों में रोष

Fri, 10 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
high school giri dont close
शहीद कुलविंद्र सिंह गिरिनगर स्कूल के बाहर ग्रामीणों को संबोधित करते डॉ राजीव बिंदल। स्रोत: संगठ
सचित्र--
विज्ञापन



ग्रामीणों को लेकर स्कूल के बाहर पहुंचें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिंदल

स्कूल बंद करने पर रोष, प्रदेश सरकार पर जड़े शहीद के अपमान के आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/धौलाकुआं (सिरमौर)। शहीद कुलविंद्र सिंह उच्च विद्यालय गिरिनगर को बंद करने पर ग्रामीणों में पैदा हुआ रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह स्कूल बिजली बोर्ड के माध्यम से चलाया जा रहा था। 50 साल से चल रहे इस स्कूल को एक अप्रैल से बंद करने के आदेश दिए गए हैं। तबसे ही इस स्कूल पर ताला जड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि बिजली बोर्ड ने घाटे का तर्क देकर इस स्कूल को बंद किया है।

हालांकि इस फैसले से स्थानीय ग्रामीणों में रोष पैदा हो गया है। चंद रोज पहले ग्रामीण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में नाहन आकर उपायुक्त से भी मिले थे। ग्रामीणों ने राज्यपाल को भेजे पत्र में शहीद कुलविंद्र सिंह हाई स्कूल गिरिनगर को बंद करने के निर्णय को यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के साथ अन्याय करार देते हुए इसे फिर से शुरू करने की मांग की थी।
विज्ञापन


डॉ. बिंदल ने कहा कि 58 विद्यार्थियों वाला यह स्कूल पिछले 50 सालों से चल रहा था जिस पर कांग्रेस सरकार ने ताला जड़ दिया है। कारगिल शहीद के नाम से चल रहे स्कूल को बंद करके सरकार ने शहीद का अपमान किया। डॉ. बिंदल ने कहा कि इस स्कूल का अपना शानदार भवन है। इसके साथ ही खेल मैदान, सारी सुविधाएं हैं और बच्चों की बहुत अच्छी संख्या है, उसके बावजूद इस स्कूल को बंद करने के निर्णय से यह सिद्ध होता है कि कांग्रेस सरकार जनविरोधी हो गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस स्कूल को किसी भी सूरत में बंद न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


---संवाद

शहीद कुलविंद्र सिंह गिरिनगर स्कूल के बाहर ग्रामीणों को संबोधित करते डॉ राजीव बिंदल। स्रोत: संगठ

शहीद कुलविंद्र सिंह गिरिनगर स्कूल के बाहर ग्रामीणों को संबोधित करते डॉ राजीव बिंदल। स्रोत: संगठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed