{"_id":"61d9cf10275c916647556458","slug":"heavy-snowfall-in-giripar-area-people-facing-problem-due-jaam-and-cold-nahan-news-sml396120758","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिपार क्षेत्र में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त, दर्जनों वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिपार क्षेत्र में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त, दर्जनों वाहन फंसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिपुरधार (सिरमौर)। भारी बर्फबारी से गिरिपार क्षेत्र में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। हरिपुरधार और नौहराधार क्षेत्र में सुबह छह बजे से ही बर्फबारी शुरू हुई और दोपहर बाद करीब तीन बजे तक जारी रही। इसके चलते क्षेत्र के कई प्रमुख मार्गों समेत अधिकतर संपर्क मार्ग बंद भी हो गए। कई इलाकों में सुबह 9 बजे से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।
बर्फबारी के बीच सोलन-मीनस मार्ग पर सासकिल के समीप जंगल में जाम लगने के कारण दर्जनों वाहन कई घंटों तक फंसे रहे। इसके अलावा हरिपुरधार-नाहन, हरिपुरधार-कुपवी व हरिपुरधार-शिलाई मार्ग पर भी दिनभर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए हैं। हालांकि खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बावजूद बोर्ड के कर्मचारी लाइनों को जोड़ने के प्रयास करते रहे। लगभग एक घंटे बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। शाम तीन बजे के बाद एक बार फिर विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है, जिसके कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
.....
यह सड़कें हुईं बंद
दिउड़ी खड़ाह व सैलपाब आदि क्षेत्रों में एक से डेढ़ फीट बर्फ गिरने से हरिपुरधार कुपवी मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। कुपवी क्षेत्र की तरफ जाने वाले यात्रियों को हरिपुरधार से पंचभैया तक का 10 किलोमीटर का सफर पैदल चलकर ही तय करना पड़ा।
विज्ञापन
हरिपुरधार-नाहन सड़क के बंद होने के कारण जिला मुख्यालय नाहन से आने वाले यात्रियों को डलयानू से हरिपुरधार तक 14 किलोमीटर लंबा बर्फीला रास्ता पैदल चलकर ही तय करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे हरिपुरधार-सोलन मार्ग भी बंद हो गया था। दर्जनों छोटे-बड़े वाहनों के अलावा गैस सिलिंडरों से लदा एक ट्रक भी इस मार्ग पर फंस गया।
लोक निर्माण विभाग ने करीब 12 बजे तक इस सड़क को यातायात के लिए बहाल किया लेकिन बर्फ पर वाहनों के स्किड होने के कारण सासकिल के समीप करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दोपहर बाद इस मार्ग पर एक बार फिर यातायात ठप हो गया। लोक निर्माण विभाग ने दोबारा जेसीबी मशीन भेजकर इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया।
.......
नौहराधार में चार इंच हिमपात
नौहराधार (सिरमौर)। शनिवार को नौहराधार के साथ लगते क्षेत्र चाबधार, जौ का बाग, जमनाला आदि में हिमपात हुआ। वहीं, नौहराधार के आसपास 4 इंच हिमपात हुआ। इसी तरह हरिपुरधार में भी 6 इंच तक हिमपात हुआ।
बर्फबारी के चलते क्षेत्र के सैकड़ों गांव में शुक्रवार रात करीब 7 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। शनिवार को दिनभर बिजली की आंख मिचौली का सिलसिला रहा।
..........
दो सड़कें हुईं बहाल
संगड़ाह (सिरमौर)। क्षेत्र में दो दिन से हो रही भारी बर्फबारी के चलते समूचा क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गया है। बर्फबारी के चलते बंद हुए नौहराधार-हरिपुरधार मार्ग को विभाग ने शनिवार एक बजे तक बहाल कर दिया। वहीं, ददाहू-संगड़ाह-चौपाल से बर्फ हटाने का कार्य जारी था।