फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   heart attack

्रक चालक को पड़ा दिल का दौरा, पुलिस ने बचाई जान

Fri, 24 Jan 2020 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
heart attack
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शुक्रवार को तड़के राजबन पुलिस चौकी प्रभारी और जवानों ने एक ट्रक चालक की जान बचाई। चालक को अचानक दौरा पड़ने पर ट्रक झाड़ियों में घुस गया। पुलिस कर्मियों ने बेसुध चालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन

इसके बाद प्राथमिक उपचार किया और सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। ट्रक चालक ने अस्पताल से लौटने पर राजबन पुलिस चौकी प्रभारी और जवानों का आभार प्रकट किया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुबह ही पांवटा से शिलाई एनएच-707 पर राजबन चौकी के नजदीक एक ट्रक चालक को अचानक दौरा पड़ गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा। इसके बाद तुरंत राजबन पुलिस चौकी प्रभारी रवि कुमार और जवानों की सहायता से तुरंत चालक को गाड़ी से बाहर निकाल लिया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत 108 एंबुलेंस से पांवटा सिविल अस्पताल तक पहुंचाया। अस्पताल से वापस लौटे ट्रक चालक निहाल सिंह ने राजबन पुलिस चौकी पहुंच कर चौकी प्रभारी समेत सभी सहयोग करने वाले मित्र पुलिस जवानों का आभार प्रकट किया। उधर, पुरुवाला थाना प्रभारी विजय रघुवंशी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed