Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health news sirmourhealth news sirmour

Sirmour News: जिले में बढ़े वायरस के मरीज, मेडिकल कॉलेज में ओपीडी 300 पार

Thu, 06 Feb 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
health news sirmourhealth news sirmour
मौसम में बदलाव से बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग
विज्ञापन


सांस, सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा

चंद्र ठाकुर

नाहन (सिरमौर)। मौसम में बदलाव से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और सांस की समस्याओं से जूझ रहे मरीज अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज नाहन समेत जिले के अन्य अस्पतालों में ऐसे रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। ऐसे में चिकित्सकों को देर शाम तक ओपीडी में सेवाएं देनी पड़ रही हैं।

दरअसल, बीते एक सप्ताह से मौसम में आए बदलाव के चलते लोगों को संक्रमण, वायरल, सर्दी खांसी ने जकड़ लिया है। मेडिकल कॉलेज नाहन में अकेले औषधि ओपीडी 300 से पार चल रही है। औषधि ओपीडी में शाम 6:30 बजे तक चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। सुबह और शाम ठंड है, जबकि दिन में धूप खिल रही है। ऐसे में मौसम सर्द-गर्म होने के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह नेत्र ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। रोजाना 80 से 100 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकतर आंखों में खारिश, धुंधलापन और सिरदर्द के मरीज हैं। बीमारियों की चपेट में सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्ग आ रहे हैं। बाल ओपीडी भी 100 से ऊपर चल रही है। वहीं बाल वार्डों में मरीजों की भीड़ है। बुजुर्गों में सांस की दिक्कत, बच्चे खांसी, छाती जमने, बुखार और संक्रमण शिकायत के चलते उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




....बाक्स...

शीतकालीन अवकाश से बढ़ी चिकित्सकों की परेशानी

ओपीडी में मरीजों की संख्या बढऩे से चिकित्सकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। 50 फीसदी चिकित्सक शीतकालीन अवकाश पर हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के 50 के करीब पद रिक्त चल रहे हैं। खासकर मेडिसिन और बाल ओपीडी में चिकित्सकों को देर शाम तक सेवाएं देनी पड़ रही हैं। कमोवेश यही हाल जिले के पांवटा साहिब, शिलाई, ददाहू, सराहां, राजगढ़ अस्पताल में भी हैं।



....बाक्स...

उबला हुआ पानी और पौष्टिक भोजन लें : डॉ. अनिकेता
मेडिकल कॉलेज में औषधि विभाग की चिकित्सक डॉ. अनिकेता ने बताया कि मौसम में बदलाव होने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। एलर्जी, वायरल संक्रमण, डायरिया, चिकन पॉक्स, सर्दी-खांसी, जुकाम, फ्लू, गले में खराश जैसी बीमारियों की चपेट में खासकर बुजुर्ग और बच्चे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उबला हुआ पानी और पौष्टिक भोजन लें। सफाई का ध्यान रखें। विटामिन डी को अपनी डाइट में शामिल करें। फल और सब्जियों का ज्यादा सेवन करें।




...बाक्स....

औषधिक ओपीडी में बढ़ोतरी : डॉ. अमिताभ जैन

वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिताभ जैन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इन दिनों मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। औषधि ओपीडी में बढ़ोतरी हुई है। गंभीर मरीजों को दाखिल किया जा रहा है, जबकि अन्य को उपचार के बाद सेहत का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अस्पताल में दाखिल मरीजों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed