{"_id":"5f85e0a88ebc3e9b7b6a6ba5","slug":"health-nahan-news-sml3482517193","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में आशा कार्यकर्ताओं को सिखाए लोगों से बातचीत करने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में आशा कार्यकर्ताओं को सिखाए लोगों से बातचीत करने के गुर
विज्ञापन
नाहन में आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण लेतीं आशा कार्यकर्ता।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। नाहन में आशा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित आठ दिवसीय आरंभिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य प्रशिक्षक इंद्र सिंह पुंडीर और शशी पाल ठाकुर ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर आशा कार्यकर्ताओं को जागरूक किया।
शिविर में भाग ले रही नवनियुक्त आशा कार्यकर्ताओं को मंगलवार को उनकी भूमिका, उसके कार्यों सहित स्वास्थ्य विभाग छोटे स्तर से बड़े स्तर तक कैसे कार्य करता है इसकी जानकारी प्रदान की।
राज्य प्रशिक्षक शशी पाल ठाकुर ने आशा कार्यकर्ताओं की क्या-क्या दक्षता होनी चाहिए, लोगों से उनको कैसे बात करनी चाहिए, किस तरह के निर्णय लेने की क्षमता उनमें होनी चाहिए आदि विषयों से अवगत करवाया। जबकि राज्य प्रशिक्षक इंद्र सिंह पुंडीर ने महिलाओं के स्वास्थ्य अधिकारियों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य ग्रामीण मिशन, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी छोटे बड़े सेंटरों और अस्पताल में नियुक्त स्टाफ तथा उनके कार्यों की भूमिका से अवगत करवाया।
विज्ञापन
गौरतलब रहे कि नई आशा कार्यकर्ताओं के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह आरंभिक प्रशिक्षण शिविर नाहन में आयोजित किया है जिसमें आशा कार्यकर्ताओं को आठ दिन तक कई अहम विषयों पर अवगत करवाया जाएगा।