{"_id":"5ed132428ebc3e90a359c94c","slug":"health-nahan-news-sml3342302130","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन लेन उमड़ी भीड़, टूटे सामाजिक दूरी के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन लेन उमड़ी भीड़, टूटे सामाजिक दूरी के नियम
विज्ञापन
पांवटा साहिब में राशन लेने उमड़ी प्रवासी कामगारों की भीड़। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियम टूट गए।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत करीब 8600 प्रवासी मजदूरों को चिह्नित किया गया है। केंद्र सरकार की योजना के माध्यम से इन प्रवासी कामगारों को मुफ्त राशन वितरित किया जाएगा।
शुक्रवार तक पांवटा में करीब 471 परिवारों के 2000 सदस्यों को राशन वितरित किया गया है। राशन के लिए अचानक उमड़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़ से सामाजिक दूरी कायम रख पाना मुश्किल हो गया।
निहालगढ़ में एनएच किनारे स्थित राशन डिपो के बाहर प्रवासी कामगारों की भारी भीड़ उमड़ी। जिला सिरमौर के पांवटा औद्योगिक क्षेत्रों में कर्फ्यू-लॉकडाउन के चलते हजारों कार्यरत कामगार परिवारों को केंद्र सरकार की योजना के तहत राशन वितरित किया जा रहा है। केंद्र प्रायोजित योजना के तहत सभी कामगारों को पांच-पांच किलो (2 माह का एक साथ 10 किलोग्राम) चावल व काला चना दाल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रवासी कामगारों ने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना से राहत मिल रही है। बता दें कि योजना की यह सुविधा फिलहाल उन प्रवासी कामगारों को दी जा रही है जो पांवटा क्षेत्र में कार्यरत हैं। जिन कामगारों के पास राशन कार्ड हैं, उन्हें तो सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन मिल रहा है। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उन कामगारों के आधार कार्ड का सत्यापन करके ही मुफ्त चावल और दाल दी जा रही है। उधर, खाद्य एवं आपूर्ति निगम निरीक्षक पांवटा श्याम भाटिया ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पांवटा क्षेत्र में करीब 8600 प्रवासी कामगार चिह्नित किए गए हैं। केंद्र की योजना के तहत पिछले 2 दिनों के भीतर 471 प्रवासी परिवारों के 2000 सदस्यों को फ्री राशन में चावल-काला चन्ना दाल वितरित की जा रही है। राशन वितरण के दौरान प्रवासी कामगारों के बीच उचित सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।