फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health

केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने सिरमौर की स्वास्थ्य सेवाओं को सराहा

Wed, 04 Nov 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Wed, 04 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
health

नाहन (सिरमौर)। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत लोगों को दी जा रही सुविधाओं का आंकलन करने के लिए आई केंद्रीय समीक्षा टीम द्वारा डॉ. डीके राउत के नेतृत्व तीन दिनों के दौरान सिरमौर जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया। बुधवार को उपायुक्त बीसी बडालिया से भेंट की और निरीक्षण के दौरान किए गए आंकलन के बारे में चर्चा करते कहा कि सिरमौर जिला में अन्य राज्यों की तुलना में स्वास्थ्य सेवाएं काफी बेहतर हैं।

विज्ञापन


दल के प्रभारी डॉ. डीके राउत ने बताया कि सिरमौर जिला में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वीकृत राशि का आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण में सही उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला में स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पड़े विभिन्न श्रेणियों के पदों के बावजूद भी विशेषकर ग्रामीण स्तर पर टीकाकरण और अन्य कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 और 102 लोगों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो रही है।
विज्ञापन

तीन दिन के दौरान टीम द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल, पांवटा, शिलाई, ददाहू, सराहां अस्पताल के अलावा अनेक उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से ली गई फीडबेक काफी सकारात्मक थी। इसके लिए जिला में कार्यरत सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्त की गई आशा वर्कर जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरएचएम की केंद्रीय टीम का स्वागत करते हुए जिला में लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं से अवगत करवाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में हर माह चिकित्सकों के वॉक-इन- इंटरव्यू रखे जाते हैं परन्तु चिकित्सकों की कमी के कारण बहुत कम प्रशिक्षित चिकित्सक साक्षात्कार के लिए आते हैं। प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर व गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है और इस दिशा में भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।

बीसी बडालिया, उपायुक्त, सिरमौर  

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर टीम के अन्य सदस्यों में अमिता ज्योति सिंह, डॉ. अनुभव श्रीवास्तवा, डॉ. मोहम्मद असीद, डॉ. विपिन गर्ग, डॉ. अभिषेक, डॉ. राकेश शौकीन, डॉ. अनुज गुप्ता उपनिदेशक मिशन, सीएमओ सिरमौर डॉ. संजय शर्मा, डॉ. श्रीकांत और डॉ. निसार अहमद उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed