फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health checkup of ladies

Sirmour News: 162 गर्भवती महिलाओं का चेकअप, 11 हाई रिस्क श्रेणी में

Thu, 09 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
health checkup of ladies
नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज नाहन और नागरिक अस्पताल पांवटा साहिब में वीरवार को 162 गर्भवती महिलाओं की विशेष रूप से जांच की गई। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) कार्यक्रम के तहत जांच के साथ-साथ देखभाल को लेकर मार्गदर्शन भी किया गया। मेडिकल कॉलेज नाहन के गायनी विभाग के एचओडी डॉ. अमोद ने बताया कि ओपीडी में 60 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें 3 हाई रिस्क पाई गईं। महिलाओं की सामान्य ओपीडी 90 के करीब रही। पांवटा अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधी गुप्ता ने 102 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। आठ महिलाएं हाई रिस्क की श्रेणी में रहीं। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बरतीं जाने वाली सावधानियों से अवगत करवाया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आरंभ किया गया कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य हर माह 9 तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं को निशुल्क, सुनिश्चित, व्यापक और गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल प्रदान करना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि वीरवार को मेडिकल कॉलेज और पांवटा अस्पताल में 162 गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed