{"_id":"6132715a8ebc3e5fa21d3e42","slug":"health-cener-of-sangdah-nahan-news-sml382621063","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगड़ाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन 10 साल में भी नहीं हुआ तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगड़ाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन 10 साल में भी नहीं हुआ तैयार
विज्ञापन
सिरमौर जिला में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह का भवन।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में पिछले 10 वर्षों से निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन संगड़ाह अभी तक तैयार नहीं हो सका है। गत वर्ष इस भवन के लिए एक करोड़ का अतिरिक्त बजट विभाग को मिल चुका है लेकिन लोक निर्माण विभाग के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो करोड़ का रिवाइज्ड बजट जारी किया जाना बाकी है।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने 13 अक्तूबर 2011 को संगड़ाह अस्पताल भवन का शिलान्यास किए जाने के बावजूद अब तक यह भवन मरीजों के काम नहीं आ सका है। शुरूआती सात वर्षों तक जहां यह भवन राजस्व और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार की बदौलत लंबित रहा। वहीं, अब स्वास्थ्य निदेशालय से दो करोड़ का रिवाइज्ड बजट न मिलने के चलते निर्माण कार्य लटक गया है।
लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों के अनुसार अस्पताल भवन का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यहां बिजली-पानी, लिफ्ट और छोटे-मोटे कार्य शेष हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संगड़ाह रतन शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल भवन के लिए करीब दो करोड़ का रिवाइज्ड बजट जारी किया जाना शेष है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उक्त भवन का रिवाइज्ड एस्टीमेट स्वास्थ्य निदेशक को भेजा जा चुका है। बजट मिलने पर दो माह के भीतर यहां बिजली, पानी और लिफ्ट की व्यवस्था और अन्य कार्य पूरे किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि यदि यह कार्य पूर्ण हुआ होता तो मुख्यमंत्री के सिरमौर प्रवास के दौरान इस भवन का लोकार्पण भी हो जाता।