फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Haryana man dies after getting stuck in Poklen machine and stone

Sirmour News: पोकलेन मशीन और पत्थर में फंसकर हरियाणा के व्यक्ति की मौत

Fri, 03 Mar 2023 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Haryana man dies after getting stuck in Poklen machine and stone
शिलाई (सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 पर गंगटोली के पास कार्य कर रही कंपनी के पेटी ठेकेदार के फ्लैगमैन की पोकलेन मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शीशपाल (40), पुत्र बुद्घराम, निवासी गांव चाडिया, डाकघर चलकाना, तहसील समालखा, जिला पानीपत (हरियाणा) के तौर पर की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिलाई के समीप एनएच पर गंगटोली में सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।
बताया जा रहा है कि सड़क के कटिंग कार्य के दौरान ठेकेदार के पास कार्यरत फ्लैगमेन शीशपाल गाड़ियों को निकलवा रहा था और पास में पोकलेन मशीन काम कर रही थी। जैसे ही पोकलेन का ऑपरेटर ट्रक में सड़क का मलबा भरने के बाद मशीन साइड में करने लगा तो फ्लैगमेन शीशपाल मशीन की चपेट में आ गया। वह मशीन के बकेट और पत्थर के बीच बुरी तरह फंस गया। इस हादसे में शीशपाल को गहरी चोटें आईं और पेट बाहर निकल आया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे-707 पर गंगटोली के पास ये हादसा हुआ। मशीन के चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए शिलाई अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed