फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   grarlic stolen

किसानों के लाखों के लहसुन लेकर ठेकेदार फरार

Fri, 24 Jun 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
grarlic stolen
सराहां (सिरमौर)। उपमंडल पच्छाद में किसानों का लाखों रुपये की कीमत का लहसुन लेकर ठेकेदार फरार हो गया है। किसानों से एक सप्ताह में पेमेंट भुगतान का वादा कर दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी ठेकेदार वापस नहीं आया है। उधर, पच्छाद पुलिस किसानों की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

स्थानीय किसान नैत्र मणी पुत्र मोहन दत्त निवासी गांव लौहारड़ी डाकघर पानवा तहसील पच्छाद ने पुलिस थाना सराहां में शिकायत दर्ज कराई है कि लहसुन का ठेकेदार इंद्र सिंह पुत्र मेघ सिंह गांव में लगभग एक महीना पहले आया। इंद्र सिंह ने उसे और संदीप को लहसुन की ग्रेडिंग करने के लिए अपने पास रखा। साथ ही चिरानी घाट में विजय शर्मा से स्टोर किराये पर लिया। गांव के लोगों से ठेकेदार ने इनको साथ लेकर लहसुन खरीदा और ट्रालों व कैंटर में लोड करवाकर ले गया। साथ ही किसानों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में पेमेंट दे देगा। दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी ठेकेदार वापस नहीं आया है। ठेकेदार का मोबाइल भी बंद आ रहा है। नैत्र मणी ने बताया कि ठेकेदार के साथ रहे टैक्सी चालक सुखलाल ने फोन करके कहा कि स्टोर में जो छोटे साइज का लहसुन है, उसे बेचकर किसानों के कुछ पैसे चुका दो। इस पर संदीप के पिता मस्तराम को साथ लेकर सब्जी मंडी सोलन में कुल 631 बैग लहसुन बेचा है। इसकी पेमेंट भी नहीं मिली है। इसके अतिरिक्त गांव के करीब 20 किसानों से भी ठेकेदार इंद्र सिंह ने इसके साथ लहसुन खरीदा और उनके साथ भी ठगी की है।
विज्ञापन

डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि करीब 30 लाख रुपये कीमत के लहसुन को लेकर ठेकेदार फरार हो गया है। पुलिस ने मामले में टीम का गठन कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed