{"_id":"57499a444f1c1b544b690a5a","slug":"gram-sevak-and-computer-oprator-strike-continue-in-saranh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहां में हड़ताल पर डटे हैं ग्राम रोजगार सेवक और कंप्यूटर ऑपरेटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहां में हड़ताल पर डटे हैं ग्राम रोजगार सेवक और कंप्यूटर ऑपरेटर
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
Updated Sat, 28 May 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
टनल में काम करने वाले मजदूर नारेबाजी करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराहां (सिरमौर)। ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों की काम रोको हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गई। हड़ताल पर बैठे पच्छाद विकास खंड के ग्राम रोजगार सेवकों व कंप्यूूटर ऑपरेटरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को प्रदेश सरकार पूरा नहीं करती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे संजय कुमार, रीना शर्मा, आशा रानी, श्यामदत्त, घनश्याम, पूनम शर्मा, सुनील शर्मा, राजकुमार व सुभाष ने बताया कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रही है। ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत कर्मचारी पिछले 10 साल से अपनी सेवाएं दे रहे हैं मगर उन्हें आज तक नियमित नहीं किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ग्राम रोजगार सेवकों व कंप्यूटर ऑपरेटरों की मुख्य मांगों में कर्मचारियों का नियमितीकरण व समान काम का समान पैसा शामिल है। सरकार जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं करती तब तक ग्रामीण विकास विभाग में कोई भी कर्मचारी कार्य पर नहीं लौटेगा। उन्होंने बताया कि सभी विकास खंडों में काम रोको हड़ताल जारी है।
विज्ञापन