{"_id":"6a4a66b7ece51476800e072c","slug":"gram-sabha-in-nahan-block-nahan-news-c-177-1-nhn1002-182654-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन विकास खंड की 23 पंचायतों में ग्राम सभा का कोरम पूरा, योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन विकास खंड की 23 पंचायतों में ग्राम सभा का कोरम पूरा, योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
ददाहू में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में योजनाओं को लेकर प्रस्ताव डालते लोग। संवाद
-वीबी-जी रामजी और प्रधानमंत्री आवास योजना पर हुई चर्चा, लाभार्थियों के चयन को लिए प्रस्ताव
-सतर्कता, स्वच्छता सहित विभिन्न समितियों का गठन, ग्रामीणों ने बैठक में उठाईं स्थानीय समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर की ग्राम पंचायतों में चुनाव के बाद रविवार को पहली ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायतों में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा सतर्कता, स्वच्छता और अन्य समितियों का गठन किया गया।
विकास खंड नाहन की 28 ग्राम पंचायतों में से 23 पंचायतों में ग्राम सभा की बैठक का कोरम पूरा रहा। ग्राम पंचायत बनेठी में आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता नवनिर्वाचित प्रधान प्रेमपाल ठाकुर ने की। बैठक में पंचायत सचिव आरएस चौधरी ने वीबी-जी रामजी योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की विस्तृत जानकारी दी। ग्राम सभा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों को शामिल करने के लिए प्रस्ताव भी पारित किए गए।
करीब तीन घंटे तक चली बैठक में ग्रामीणों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित समस्याएं और विकास कार्यों की जरूरतों को प्रमुखता से उठाया। पंचायत प्रतिनिधियों ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में उपप्रधान संजीव कुमार, वार्ड सदस्य माया देवी, पूजा कुमारी, राजेश शर्मा, अंजिल ठाकुर, उपेंद्र सिंह, रतन सिंह और रितु कश्यप सहित पूर्व उपप्रधान राजकुमार, सरज्ञान पुंडीर और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी नाहन अंजलि गर्ग ने बताया कि नाहन विकास खंड की 23 पंचायतों में ग्राम सभा की बैठक का कोरम पूरा हो गया है, जबकि शेष पांच पंचायतों में कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठकों के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई है।
-- -- --
इनसेट-1
बीपीएल आवेदन को लेकर मची होड़, पहली ग्राम सभा में दिखा लोगों का उत्साह
ददाहू। विकास खंड ददाहू की अधिकांश पंचायतों में लोगों की अच्छी भागीदारी रही। केवल चार पंचायतों को छोड़कर शेष 22 पंचायतों में ग्राम सभा का कोरम पूरा हो गया। पांच जुलाई को बीपीएल श्रेणी में शामिल होने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि होने के कारण पंचायतों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। ददाहू पंचायत की पहली ग्राम सभा में भी पहली बार कोरम पूरा रहा।
ग्राम सभा के दौरान ददाहू पंचायत में बीपीएल श्रेणी के लिए 69 आवेदन प्राप्त हुए। बीपीएल चयन प्रक्रिया के नियमों में हुए संशोधन के चलते बड़ी संख्या में लोग आवेदन करने पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान पंकज गर्ग ने की। उन्होंने बताया कि सभी आवेदन स्वीकार कर लिए गए हैं, लेकिन पात्र परिवारों के चयन का अंतिम निर्णय प्रशासन की ओर से गठित विशेष टीम ही करेगी।
खंड विकास अधिकारी ददाहू दर्शन लाल पुंडीर ने बताया कि विकास खंड की 22 पंचायतों में ग्राम सभा का कोरम पूरा हुआ है। बैठक में पंचायत सचिव रणवीर सिंह, बीबीसी सदस्य नीरू गुप्ता, उपप्रधान करण जस्सल, वार्ड सदस्य प्रेमलता, हेमंत कुमार, सुमिता, ऐश्वर्या गुप्ता, अरुण गुप्ता, विमला देवी, किरण देवी, किरण और राजेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
इनसेट-2
नवगठित संगड़ाह ग्रामीण पंचायत की ग्राम सभा में कई प्रस्ताव पारित
संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह की नवगठित ग्राम पंचायत संगड़ाह ग्रामीण की पहली ग्राम सभा रविवार को लगनू स्थित महिला भवन में पंचायत प्रधान तपेंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। पहली ही बैठक में कोरम पूरा रहा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पंचायत के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
बैठक का संचालन ग्राम रोजगार सेवक सुनील कुमार ने किया। इस दौरान प्रधान तपेंद्र सिंह राणा ने पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए सभी ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। ग्राम सभा में बीपीएल परिवारों के चयन की प्रक्रिया और पात्रता संबंधी जानकारी भी दी गई। बैठक में उपप्रधान ओम प्रकाश चौहान, वार्ड सदस्य ललिता देवी, किरणबाला, प्रियंका देवी, रणदीप सिंह तोमर और कमल राज चौहान सहित ग्रामीण मौजूद रहे।