फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   giri power project

गिरीनगर विद्युत परियोजना में दो माह तक उत्पादन रहेगा ठप

Thu, 07 Apr 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Thu, 07 Apr 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन

गिरी नगर विद्युत परियोजना में तकनीकी खराबी के कारण करीब दो माह तक विद्युत उत्पादन ठप रहेगा। इससे बोर्ड को करोड़ों रुपयों का नुकसान झेलना पड़ेगा। साथ ही क्षेत्र की हजारों बीघा उपजाऊ भूमि भी बंजर हो जाएगी। विभाग के अनुसार गिरी विद्युत परियोजना में संचालित सेल रेस चैनल क्षतिग्रस्त होने से विद्युत बोर्ड को गिरीनगर पावर हाउस अचानक बंद करना पड़ेगा।

विज्ञापन


क्षेत्र में उत्तराखंड के खोदरी माजरी व सोलन लाइन से जोड़कर विद्युत सप्लाई चालू की जाएगी। पावर हाउस बंद होने से बोर्ड को हर रोज 9 मेगावाट बिजली का घाटा सहन करना पड़ेगा। साथ ही पावर हाउस के पानी से क्षेत्र के 50 गांवों को सिंचाई सुविधा से वंचित रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


इन दिनों गिरी पावर हाउस की आरबीसी परियोजना से नाहन, रामपुर, भारापुर, माजरी, टोकियो, खैरी, सैनवाला, सूरजपुर, पुरूवाला व बहराल तथा एलबीसी परियोजना से कोटड़ी ब्यास, गुलाबगढ़, टोका नगला, खारा, जामनीवाला, गोंदपुर के लिए सिंचाई व्यवस्था की जाती थी, लेकिन पावर हाउस बंद होने से 10 अप्रैल से 4 जून तक विद्युत उत्पादन व सिंचाई व्यवस्था ठप रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विद्युत बोर्ड के आरई रणधीर ठाकुर ने योजना का सेल रेस चैनल के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि अब पावर हाउस दो माह तक बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से चालू रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed