Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   gayas parav in transgiri

Sirmour News: ट्रांसगिरि क्षेत्र में आज मनाया जाएगा ग्यास पर्व

Thu, 19 Nov 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
gayas parav in transgiri
संशोधित--
विज्ञापन

-परशुराम के रेणुकाजी आगमन की खुशी में होंगे आयोजन
-दुगाना, माशू और मटियाना के मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी

कफोटा (सिरमौर)। ट्रांसगिरि क्षेत्र के दुगाना, माशू और मटियाना गांव में वीरवार को ग्यास पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर भगवान परशुराम के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस अवसर पर मंदिरों में रात्रि जागरण और भंडारों का आयोजन होगा। दुगाना और माशू में इस पर्व में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में लोग भगवान परशुराम के दर्शन करने आते हैं।

मान्यता है कि भगवान परशुराम हर वर्ष अपनी माता रेणुका से मिलने सिरमौर जिले के रेणुकाजी पहुंचते हैं। मां-बेटे के इस पवित्र मिलन की खुशी में रेणुकाजी में मेला आयोजित किया जाता है। इसी परंपरा के तहत जिन गांवों में भगवान परशुराम के मंदिर हैं, वहां ग्यास पर्व मनाया जाता है। ग्यास पर्व पर मंदिरों में भगवान परशुराम के पदचिह्नों और छड़ी की पूजा की जाती है।
विज्ञापन


श्रद्धालु उन्हें फूल, चंदन और अक्षत अर्पित करते हैं। इस पर्व की खास परंपरा फसल से जुड़ी है। ग्रामीण अपनी नई फसल के अनाज का पहला हिस्सा भगवान परशुराम को अर्पित करते हैं। इसके बदले मंदिर से उन्हें आशीर्वाद स्वरूप अक्षत प्रसाद दिया जाता है। दुगाना परशुराम मंदिर के भंडारी गुलाब सिंह पुंडीर ने बताया कि इस वर्ष मंदिर में पूरी रात जागरण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।--------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed