फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   gantantar divas will be celebrated in nehru maidan rajgargh

नेहरू मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह: राजकुमार

Fri, 22 Dec 2023 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
gantantar divas will be celebrated in nehru maidan rajgargh
राजगढ़ में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम राजकुमार ठाकु
सचित्र
विज्ञापन

नेहरू मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह : राजकुमार
राजगढ़। गणतंत्र दिवस का उपमंडल स्तरीय समारोह राजगढ़ के नेहरू मैदान में 26 जनवरी को बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने शुक्रवार को यहां गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुबह 11:00 बजे मुख्यातिथि की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और परेड का निरीक्षण करने के बाद पुलिस, एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियों एवं स्कूलों के बच्चों की ओर से प्रस्तुत आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के अलावा दौलांजी व अकाल अकादमी बड़ूसाहिब की ओर से भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने नगर पंचायत राजगढ़ को निर्देश दिए कि समारोह स्थल पर उचित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होेंने अन्य संबंधित विभागों को भी समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहनी, खंड विकास अधिकारी तपेंद्र नेगी, स्थानीय बैंकों के प्रमुख, सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed