फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ganda nala project in ponta

Sirmour News: चार वर्षों बाद भी शहरी गंदे नाले का काम नहीं हुआ शुरू

Sat, 28 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
ganda nala project in ponta
-निजी भूमि मालिकों और नाले ढकने को मिला है करीब चार करोड़ रुपये का बजट
विज्ञापन

-क्षेत्रवासी बोले, केवल चुनाव समीप आने पर इस मुद्दे की रहती है सुगबुगाहट

सुुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पूर्व भाजपा सरकार के दौरान पांवटा शहरी गंदे नाले की योजना को करीब चार करोड़ रुपये बजट का प्रावधान हुआ। इसमें भूमि मालिकों तथा नाले के चेनेलाइजेशन व ढकने का कार्य होना है। इससे नाले के दोनों तरफ वार्ड-7 व वार्ड- 5 निवासी वाल्मिकी बस्ती के तीन दर्जन से अधिक परिवार काफी परेशानी झेलने को मजबूर हैं, लेकिन चार वर्ष से अधिक समय होने के बावजूद शहर की ज्वलंत समस्या का समाधान होना अब भी बाकी है।

बता दें कि पिछले दो दशकों से अधिक समय से पांवटा साहिब शहरी क्षेत्र के गंदे नाले को ढकने की समस्या उठाई जाती रही है। स्थानीय निवासी अमित कुमार, विनोद कुमार, ललित, कुनाल, मनीष प्रकाश व बंटी कहना है कि पिछले काफी समय से हर नगर परिषद व अन्य चुनावों में गंदा नाला मुख्य मुद्दों में शामिल रहता है। दोनों वार्डों के दर्जनों परिवार नरकीय सा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस नाले को ढकने की मांग काफी समय से उठाई जाती रही।
विज्ञापन

पांच वर्ष पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के संज्ञान में मामला लाया गया। उन्होंने प्रशासन को गंदे नालों को ढकने की योजना, वन सरकारी व निजी भूमि मालिकों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। चार वर्ष पहले भाजपा की पूर्व प्रदेश सरकार ने बजट का भी प्रावधान कर दिया था, लेकिन पांवटा शहरी क्षेत्र में नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 और 7 की वाल्मीकि बस्ती के बीचों-बीच बह रहे गंदे खुले नाले से लोगों को अब भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ रहीं हैं। खास कर गर्मियों के दिनों में मच्छर व मक्खियों के चलते दिक्कतें व विभिन्न रोगों के फैलने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले के आसपास रहने वाले दर्जनों परिवारों के लोगों का कहना है कि करीब 2.14 करोड़ निजी भूमि मालिकों से भूमि अधिग्रहण के लिए तथा 1.87 करोड़ बजट भी चार वर्ष से भी अधिक अवधि पहले पांवटा नगर परिषद को मिल चुका है, लेकिन काम नहीं हो पा रहा है।

बाक्स...
आसपास के परिवार बेहद खफा
स्थानीय निवासी अमित कुमार और विनोद कुमार ने बताया कि दो वार्डों के बीच से शहरी गंदा नाला गुजरता है। बजट का समाधान नहीं होने पर परिवार नाराज है। आगामी नगर परिषद के चुनाव का बहिष्कार या फिर अपना प्रत्याशी उतारने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।


बाक्स...
समाधान निकालने के हो रहे प्रयास : एसडीएम
एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि इस योजना को बजट का प्रावधान तो काफी पहले हो चुका है। इस योजना के लिए बीच में निजी भूमि आती है। इस पर विवाद रहा है। भू-मालिकों के साथ बैठक कर भूमि मालिकों को मनाने का प्रयास होंगे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed