{"_id":"6217d8576506bd5ca22733fd","slug":"fresh-snowfall-in-sirmour-distric-nahan-news-sml4006746165","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिपार क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिपार क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी
विज्ञापन
नौहराधार क्षेत्र में हुआ ताजा हिमपात।
- फोटो : NAHAN
हरिपुरधार (सिरमौर)। पंद्रह दिन के बाद गिरिपार क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में वीरवार सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। शाम पांच बजे तक चूड़धार में 20 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड हो चुकी है। वहीं, नौहराधार और हरिपुरधार में दोपहर के बाद तेज बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहा।
शाम के समय चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। इसके कारण क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया। तापमान में आई भारी गिरावट के कारण क्षेत्र का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश और ओलावृष्टि शुरू होते ही दोपहर तीन बजे के बाद क्षेत्र के सैकड़ों गांव में बिजली गुल हो गई।
शाम तक बिजली के आने और जाने का सिलसिला लगा रहा। बिजली की आंख-मिचौनी के चलते ग्रामीणों को भारी ठंड के बीच दिक्कतें झेलनी पड़ीं। इससे पहले क्षेत्र में 9 फरवरी को भारी बर्फबारी हुई थी। हरिपुरधार क्षेत्र के कई इलाकों में अभी भी एक से ढाई फीट तक बर्फ जमी हुई है। ठंड का प्रकोप बढ़ने से स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।