फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   four chalan of meat shopkeeper made in ponta sahib

चार मीट विक्रेताओं पर लगाया आठ हजार जुर्माना

Sat, 13 Nov 2021 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
four chalan of meat shopkeeper made in ponta sahib
पांवटा साहिब में मीट की दुकान का निरीक्षण करते नगर परिषद् के अधिकारी। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। आप यदि मांसाहारी है तो सावधान रहें। शहर में बिना जांच के मीट बिक रहा है। मीट खरीदने से पहले जरा इस बात का पता कर लें कि मीट की जांच की गई है अथवा नहीं। इस बात का खुलासा शुक्रवार को नायब तहसीलदार एवं कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद पांवटा रणजीत सिंह बेदी की टीम की ओर से औचक निरीक्षण के दौरान हुआ है।
विज्ञापन

चार मीट विक्रेता दुकानदारों को नियम कानून का उल्लंघन करने पर चालान कर 8 हजार रुपये जुर्माना किया गया है। बता दें कि उपमंडल के शहरी एवं विभिन्न वार्डों से विभाग को शिकायत मिल रही थी कि यहां मनमाने दामों एवं नियम कानून को धत्ता बता कर मीट बेचा जा रहा है। लोगों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ईओ की टीम ने यहां औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार एवं कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद पांवटा रणजीत सिंह बेदी की अगुवाई में औचक निरीक्षण टीम का गठन किया है। इस औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर टीम ने मीट विक्रेता दुकानों का निरीक्षण कर आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। वहीं कुछ मीट विक्रेताओं को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार एवं ईओ पांवटा साहिब रणजीत सिंह बेदी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पांवटा में अधिकांश मीट विक्रेता और दुकानदार नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे चार मीट विक्रेताओं को आठ हजार रुपये जुर्माना किया गया है। ईओ ने कहा कि पहले नगर परिषद से अनुमति एवं बाद में पशु विभाग टीम से जांच होने के बाद मांस को बेचा जा सकता है। यदि विक्रेता नियमानुसार जांच नहीं करते हैं तो कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी। पांवटा साहिब क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed