फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   forest team recover 8 kwintel furn from picup

Sirmour News: वन विभाग ने पिकअप से पकड़ी आठ क्विंटल फर्न

Sat, 11 May 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
forest team recover 8 kwintel furn from picup
सिरमौर में फर्न से भरी पिकअप को अपने कब्जे में लेते वन विभाग के अधिकारी। संवार
सचित्र--
विज्ञापन

वन विभाग ने पिकअप से पकड़ी आठ क्विंटल फर्न
वन संपदा की अवैध तस्करी पर वसूला 34,500 रुपये जुर्माना
लौजा मानल बीट पर वन विभाग ने देर रात की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका वन मंडल ने वन संपदा की अवैध तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्न से भरी पिकअप को अपने कब्जे में लिया है। वन मंडल की टीम ने आठ क्विंटल फर्न बरामद की है। इस पर विभाग ने 34,500 रुपये का जुर्माना वसूल करने के बाद वाहन को शनिवार की सुबह छोड़ दिया।
वन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई शिलाई रेंज की लौजा मानल बीट के अंतर्गत अमल में लाई। टीम ने शुक्रवार मध्यरात्रि को एक पिकअप को जांच के लिए रोका। यह पिकअप उत्तराखंड की ओर जा रही थी। टीम को इसमें से अवैध रूप से ले जाई जा रही 8 क्विंटल फर्न बरामद हुई। विभाग की ओर से आरओ शिलाई विद्यासागर और वनरक्षक तेजेंद्र सिंह ने यह कार्रवाई अमल में लाई।
विज्ञापन

डीएफओ रेणुकाजी परमिंद्र सिंह ने बताया कि वन संपदा की तस्करी पर विभाग पहले से ही पैनी नजर रखे हुए हैं। इसके चलते शुक्रवार देर रात को फर्न से लदे एक वाहन को कब्जे में लेकर उससे 34,500 रुपये के करीब जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed