फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   forest team found two tractor in illegale minning in ponta sahib

अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर पकड़े, 35 हजार वसूला जुर्माना

Tue, 23 Nov 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
forest team found two tractor in illegale minning in ponta sahib
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब के टोका और रामपुरघाट में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर जब्त कर उनके संचालकों से 35 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांवटा वन विभाग के उच्चाधिकारियों को वन रेंज के टोका के खाले में अवैध रूप से खनन करने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद विभाग के बीओ सुमंत के नेतृत्व में वनरक्षक दीपराम, शुभम, काबुल, राकेश और हितेश की टीम तैयार की गई। वन विभाग की टीम ने मौके से एक ट्रैक्टर को जब्त किया जिसकी डैमेज रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। ट्रैक्टर संचालक से जुर्माना राशि वसूली गई है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर रामपुरघाट क्षेत्र से भी वन विभागीय टीम ने एक ट्रैक्टर को वनक्षेत्र में अवैध खनन करते हुए पकड़ा है। दोनों ट्रैक्टरों को परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ कुणाल अंग्रीश ने बताया कि टोका रेंज एवं रामपुरघाट में दो ट्रैक्टर अवैध खनन करते जब्त किए हैं। इनके संचालकों से 35 हजार जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed