{"_id":"623a10c3a20efd2ee43e4038","slug":"food-and-watch-stolen-in-taruwala-school-ponta-sahib-nahan-news-sml403330314","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों ने तोड़े तारुवाला विद्यालय के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिरों ने तोड़े तारुवाला विद्यालय के ताले
विज्ञापन
तारूवाला स्कूल में तोड़ा ताला।
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला तारुवाला में अज्ञात शातिरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने स्कूल के रिकॉर्ड को खंगालकर तितर-बितर कर दिया। साथ ही कार्यालय और किचन के ताले तोड़कर घड़ी समेत खाद्य सामान चोरी कर लिया।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों से यहां पर अज्ञात चोर कई बार वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इससे पहले करीब आधा दर्जन घरेलू गैस सिलिंडर, पाइप व अन्य सामान भी चोरी हो चुका है। फिर से चोरों ने स्कूल के कार्यालय और किचन के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया।
बताया जा रहा है कि प्राथमिक पाठशाला तारुवाला परिसर नशेड़ियों का अड्डा बन रहा है। पहले भी शातिर ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
उधर, प्राइमरी स्कूल तारुवाला की सीएचटी अंजना महेश्वरी ने बताया कि शातिर रसोई से खाद्य सामग्री एवं घड़ी को चोरी कर ले गए हैं। साथ ही स्कूल का रिकॉर्ड भी तहस नहस किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई जा रही है।