फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fog in sirmour

घने कोहरे के आगोश में निचले इलाके, बढ़ गई कंपकंपी

Thu, 20 Jan 2022 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
fog in sirmour
नाहन में कोहरे के चलते लाइट जलाकर निकलता स्कूटी चालक। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन समेत निचले इलाके घने कोहरे के आगोश में हैं। इससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। कई जगह हालत ऐसी है कि दिनभर सूर्यदेव के दर्शनों के लिए भी लोग तरस गए हैं। इससे न केवल फसलों को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़कें घने कोहरे से लिपटी होने के कारण चालकों का गाड़ी चलाना काफी दूभर हो रहा है। लिहाजा हादसों का भी खतरा पैदा हो गया है। कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को दिन के समय भी हैडलाइट का सहारा लेना पड़ रहा है। बता दें कि कालाअंब आदि मैदानी क्षेत्रों से कोहरा जिला मुख्यालय की ओर बढ़ रहा है। नाहन में भी वीरवार को पूरा दिन गहरी धुंध छाई रही। निचले क्षेत्रों में पिछले एक माह से कोहरे से लोग परेशानी झेल रहे हैं। अब कोहरे ने पहाड़ों की ओर रुख कर दिया है। निचले क्षेत्रों में कोहरे से गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही अन्य नकदी फसलों और सब्जियों को भी कोहरे ने चपेट में ले रखा है।
विज्ञापन

कोहरे के चलते नाहन में इन दिनों शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। लोग अलाव के सहारे ठंड को भगा रहे हैं। वाहन चालक रणदीप सिंह, विजेंद्र सिंह, राघव और हीरा ने बताया कि इन दिनों कोहरे के चलते सड़क पर वाहन चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। इससे हर समय हादसों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि कालाअंब, मोगीनंद, नाहन, जमटा, जडजा, सेन की सैर, कांशीवाला और पांवटा साहिब की तरफ के कई हिस्सों में इन दिनों घने कोहरे की चादर बिछी है, जिससे लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed