फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fit india

फिट इंडिया मूवमेंट पर ली शपथ, किया योग

Thu, 29 Aug 2019 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
fit india
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में फिटनेस डे पर योग करती छात्राएं। - फोटो : NAHAN
नाहन/ पांवटा साहिब (सिरमौर)। फिट इंडिया मूवमेंट अभियान के तहत वीरवार को सिरमौर जिले में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्कूलों में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। जबकि, कई जगह पर योग की क्रिया की गई। कई स्थानों पर स्कूली बच्चों को फिट रहने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से खेल दिवस के उपलक्ष्य पर आरंभ किए गए फिट इंडिया मूवमेंट के विद्यार्थी और शिक्षक साक्षी बने। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी प्रो. रीना चौहान, प्रो. कल्याण राणा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इसमें स्वंयसेवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया आंदोलन पर भाषण दिया गया। बहुउद्देशीय हॉल में एकत्रित होकर प्रोजेक्टर के माध्यम से दूरदर्शन चैनल पर भाषण सुना। कार्यक्रम के अंत में प्रो. रीना चौहान ने स्वंयसेवकों को स्वस्थ और फिट रहने, समाज में फिट इंडिया आंदोलन का प्रचार करने की शपथ दिलाई। आयोजन में एनएसएस यूनिट को महेश और कंप्यूटर ऑपरेटर का भरपूर सहयोग मिला। उधर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में वीरवार को योग शिविर आयोजित किया गया। इस स्कूल को पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण ने गोद लिया है। योग शिविर के मौके पर पुलिस विभाग से आए पदम देव ने शिरकत की और छात्राओं को योग करवाया। शिविर में एनएसएस, एनसीसी और अन्य छात्रों ने भाग लिया। प्रधानाचार्या मीरा बंसल ने छात्राओं को योग के महत्व की जानकारी दी। इसके उपरांत प्रधानमंत्री के मन की बात का प्रसारण भी किया गया। चंबा मैदान में युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को फिटनेस की शपथ दिलाई गई। खेल मैदान माजरा में भी खिलाड़ियों और स्कूली बच्चों ने फिटनेस इंडिया अभियान के अवसर पर स्वस्थ रहने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed