फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fish died in ranitaal talab

Sirmour News: रानीताल तालाब में मछलियों का मरना जारी

Fri, 09 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
fish died in ranitaal talab
शहर के रानीताल पार्क के तालाब में मरी मछलियां। संवाद
रानीताल तालाब में मछलियों का मरना जारी
विज्ञापन

तालाब में अब फिर मरी भारी संख्या में मछलियां
बदबू फैलने से आसपास के लोग झेल रहे परेशानी
लोगों ने नियमित सफाई की उठाई मांग


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक रानीताल तालाब में मछलियों के मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब फिर तालाब में भारी संख्या में मछलियों के मरने का मामला सामने आया है। उधर, यहां लगातार मर रही मछलियों के चलते आसपास के लोगों के लिए भी समस्या बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक बार फिर रानीताल तालाब में भारी संख्या में मछलियां मरी हैं। तालाब में मछलियां मरने के चलते क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल है, यहां सैर को आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों महेश कुमार, विपिन्न, हनीफ आदि ने बताया कि तालाब में लगातार मछलियां मर रही हैं, लेकिन नगर परिषद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि यहां नगर परिषद ने आधा दर्जन कर्मी तो तैनात किए हैं लेकिन साफ -सफाई के अभाव में तालाब में गंदगी फैली है। ऐसे में यहां लगातार मछलियां मरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके चलते आसपास के लोगों को समस्या हो रही है वहीं दुर्गंध के चलते बीमारियां फैलने का भी भय यहां बना हुआ है। लोगों ने मांग की है कि यहां तालाब की नियमित सफाई करवाई जाए ताकि लोगों को इस प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐतिहासिक रानीताल शिव मंदिर के पुजारी काकू राम शर्मा ने बताया कि रानीताल तालाब से लोगों की धार्मिक आस्थाएं भी जुड़ी हैं। यहां श्रद्धालु जहां शिव मंदिर में नतमस्तक होते हैं तो इसके पश्चात यहां तालाब में मछलियों को जमाते हैं, उन्हें खाने को भी डालते हैं। तालाब का धार्मिक दृष्टि से भी महत्व है लेकिन यहां नगर परिषद की अनदेखी के चलते लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। लगातार तालाब में गंदगी का आलम है।

-ऐतिहासिक रानीताल तालाब की समय-समय पर सफाई करवाई जाती है। फिर भी मछलियों के मरने को लेकर जांच की जाएगी। तालाब की सफाई को लेकर भी निर्देश दिए जाएंगे।

-संजय तोमर, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed