फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fire in haban, two house burn

हाब्बन में अग्रिकांड, दो मकान जलकर राख

Fri, 22 Jan 2021 12:17 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
fire in haban, two house burn
राजगढ़ के तहत हाब्बन में मकान में लगी आग। - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ की हाब्बन पंचायत में वीरवार सुबह हुए अग्निकांड में दो मकान जलकर राख हो गए हैं। इससे दो परिवार सड़क पर आ गए हैं। अग्निकांड में 15 लाख से अधिक का नुकसान होने का आकलन लगाया जा रहा है। आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि अग्निशमन केंद्र सोलन से दमकल वाहन पहुंचने से पहले ही सब कुछ स्वाह हो गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हाब्बन में दो मकानों में वीरवार सुबह करीब 5:30 बजे अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते एक तीन मंजिला और एक दो मंजिला मकान जलकर राख हो गए। आग लगने से प्रभुराम पुत्र फत्तू राम का तीन मंजिला मकान और प्रिय दर्शनी पुत्री स्व. मेहर सिंह का दो मंजिला मकान और भीतर रखा सामान जलकर राख हो गया है। आग की सूचना तुरंत अग्निशमन केंद्र सोलन को दी गई। लेकिन, दुर्गम इलाका होने की वजह से विभाग के दमकल वाहन समय पर नहीं पहुंच पाए। दमकल वाहन पहुंचने से पहले दोनों मकान जलकर राख हो गए थे। नायब तहसीलदार पझौता शीशराम रघुवंशी ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित प्रभुराम को 15000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रियदर्शनी को भी 15000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की जाएगी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed